गोस्वामी उत्थान समिति
परिचय

गोस्वामी उत्थान समिति

समाज सेवा, एकता और उत्थान के उद्देश्य से कार्यरत संस्था।

संस्था का नाम

गोस्वामी उत्थान समिति

कार्य क्षेत्र

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश, राज्य

संपर्क नंबर

8115999009

सदस्य कार्यकारिणी

14


गोस्वामी समुदाय भारत की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण समुदाय है। गोस्वामी समाज की पहचान विभिन्न क्षेत्रों में आध्यात्मिक साधना, धर्म, योग, सेवा एवं सामाजिक परंपराओं से जुड़ी रही है। समुदाय की परंपराओं में दशनाम, नाथ एवं संत परंपराओं से जुड़े अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक संदर्भ मिलते हैं।

समय के साथ गोस्वामी समाज ने अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और सामाजिक उत्थान में भी योगदान दिया है। गोस्वामी उत्थान समिति का उद्देश्य समाज को संगठित करना, शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाज की एकता, विकास और उत्थान के लिए कार्य करना है।

हमारा उद्देश्य

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास

  • गोस्वामी समाज के लोगों का सामाजिक नैतिक, चारित्रिक एवं बौद्धिक विकास करना।
  • गोस्वामी समाज के लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली विसंगतियों को दूर करने हेतु शासन एवं प्रशासन से सहयोग एवं सम्पर्क करना।
  • गोस्वामी समाज के लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाई चारे की भावना जागृत करना।
  • गोस्वामी समाज के बीच आपसी विवाद को आपस में निपटाने का प्रयास करना।
  • सुन्दर एवं स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु हर सम्भव प्रयास करना।
सभी उद्देश्य देखें
समिति का संदेश
“संगठित समाज, सशक्त समाज – यही हमारा संकल्प।”

हमारा उद्देश्य समाज को जोड़ना, जागरूक करना और विकास के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

सदस्य

प्रबंध समिति एवं सदस्य

क्र.सं.नामपिता/पति का नामपदव्यवसाय
1श्री अमरनाथ यतिपुत्र श्री परमेश्वर यतिसंरक्षकनौकरी
2श्री राम नारायण गिरिपुत्र श्री रमापति गिरिअध्यक्षसमाजसेवा
3श्री गिरिजा शंकर गिरिपुत्र श्री बुंदेला गिरिउपाध्यक्षसमाजसेवा
4श्री राम नारायण गोस्वामीपुत्र श्री राम रतन गिरिमहासचिवसेवानिवृत्त
5श्री लवलेश गिरिपुत्र स्व० तीरथ गिरिसचिवअधिवक्ता
समाज के लिए

एकता और विकास की दिशा में हमारे साथ जुड़ें

संपर्क करें